फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के ब्योलिया में कार हादसा, दो युवकों की मौत

Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वहीं, चंबा-पठानकोट मार्ग पर भी दुनेरा के समीप एक कार हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला के ब्यूलिया के समीप सोमवार शाम कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल युवती को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। अस्पताल में युवती का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


इसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के आकाश, कांगड़ा के अभिषेक की इस हादसे में मौत हो गई है। कार में इनके साथ सोलन की एक युवती भी थी जिसे चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ है। गाड़ी में सवार ये युवक और युवती ब्यूलिया से एपीजी यूनिवर्सिटी की ओर जा रही थे। लेकिन गाड़ी स्कूल के पास पहुंचते ही सड़क से बाहर चली गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी दो युवकों ने दम तोड़ दिया। उधर एसपी डीडब्लयू नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डलहौजी में खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत
वहीं, चंबा-पठानकोट मार्ग पर भी दुनेरा के समीप एक कार हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। यह हादसा रविवार की रात लगभग नौ बजे के करीब हुआ।

पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टर्माटम सिविल अस्पताल डलहौजी में करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कार चालक सुमित खत्री पुत्र नंद किशोर निवासी बनीखेत गंगथ से अपने घर बनीखेत अकेला लौट रहा था।

तभी दुनेरा के समीप पुलिस थाना चुवाड़ी के अंर्तगत एक निजी होटल समीप सुमित की कार अनियंत्रित होकर मार्ग के साथ लगती गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे पहले सहायता घायल सुमित तक पहुंच पाती उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें