फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: गोखली नाले में कार खाई में गिरी, दो की मौत

Mon, 09 Dec 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झाकड़ी थाना के तहत रत्तनपुर मझेवली दोफदा सड़क पर कोशगर और मझेवली के बीच गोखली नाले में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक पुरुष डाक कर्मी और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दोनों मृतक मझेवली गांव के रहने वाले थे। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे श्याम सिंह हस्टा, जो कि डाक विभाग में कार्यरत थे, डाक बांटकर अपनी कार से घर जा रहे थे। रास्ते में एक महिला सुई देवी ने श्याम सिंह से लिफ्ट ली। कुछ ही दूरी के बाद कोशगर और मझेवली के बीच गोखली नाले के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

कार करीब 900 मीटर खाई में गिर कर मंगलाड खड्ड पहुंची। गाड़ी चालक श्याम सिंह (55) और सुई देवी (55) बीच में ही गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही झाकड़ी थाना से सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। जब तक पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घायलों तक पहुंचे, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस और ग्रामीणों ने शवों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। वहीं, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उधर, तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें