फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के ठियोग में कार हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Tue, 08 Nov 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते ठियोग में सोमवार तड़के सुबह एक कार हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। छैला के पास एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। लोगों को हादसे का पता सुबह करीब 7 बजे चला।
विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा ठियोग हाटकोटी सड़क पर हुआ। यह कार एचपी 9 सी 0322 कोटखाई से ठियोग की ओर आ रही थी। कार में दो युवक सवार थे। जैसे ही कार छैला बाजार से करीब एक किलोमीटर पीछे पहुंची कि अचानक बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को ठियोग अस्पताल लाया गया। डीएसपी मनोज जोशी का कहना है कि हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान राजन उम्र 20 साल, निवासी कैंथला और रोनक उम्र 21 साल,  निवासी कलेमू कोटखाई के तौर पर हुई है। हादसा किस वजह से हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें