हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव घंडावल में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
देर रात पेश आए हादसे में समूचे क्षेत्र में मातम है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान मनीष (25) निवासी पनोह, त्रिलोक (27) निवासी सलुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात एक बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे कि इसी दौरान घड़ाबल के पास के अंब की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर दे मारी।