खुद को फूड इंस्पेक्टर बता गांव जौरासी में राशन वितरण में चल रही अनियमितता जांचने को एक व्यक्ति पहुंच गया। ग्रामीणों को शक हुआ तो मामले की लिखित शिकायत सीएम विंडो में दर्ज कराकर फर्जी फूड इंस्पेक्टर व विभाग के निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव जौरासी के अधिवक्ता मनीष कुमार तावडू ने बताया की गांव में जनवितरण प्रणाली के काम में भारी अनियमिताएं बरती जा रहीं थी। इस मामले की शिकायत गांव जौरासी निवासी धर्मबीर द्वारा 19 सिंतबर 2016 को सीएम विंडो में दर्ज कराई गई थी।
इस मामले की जांच फूड सप्लाई विभाग निरीक्षक तावडू को सौंपी गई थी। अधिवक्ता का आरोप है की 21 अक्टूबर को निरीक्षक ने सीएम विडो पटल की शिकायत का मजाक बनाते हुए इस मामले की जांच स्वयं ने कर एक अन्य कर्मचारी द्वारा करा दी।