फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 मीटर गहरी खाई में लुढ़की सब्जी से लदी पिकअप, दो युवकों की मौत

Mon, 18 May 2020 02:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रोनहाट से शिमला के ठियोग जा रही सब्जी से लदी एक पिकअप रविवार देर रात खाई में लुढ़क गई। करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से पिकअप में सवार दो युवकों की  मौके पर ही मौत हो गई। देर रात को हुए हादसे का पता सुबह ही चल पाया। घास पत्ती लेने के ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रविवार देर रात करीब 12 बजे के ग्रामीणों की सब्जी (फ्रांसबीन) लेकर पिकअप रोनहाट से ठियोग की तरफ जा रही थी। रोनहाट से करीब 4 किलोमीटर दूर धाऊ की धार नमक स्थान पर चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सोमवार सुबह मवेशियों के लिए घास पत्ती लेने गए लोगों ने जब नाले में गिरी गाड़ी को देखा तो इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी।

मृतकों की पहचान अमित कुमार (27) पुत्र कुंदन सिंह निवासी कठोला उप तहसील रोनहाट और कृष्ण (29) पुत्र चत्तर सिंह निवासी रोनहाट के रूप में हुई है। नायब तहसीलदार जय राम शर्मा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत जारी की गई है। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


नहीं रहा वंश को चलाने वाला चिराग
रोनहाट निवासी कृष्ण कुमार परिवार इकलौता बेटा था। उसके परिजन पहले गुजर गए हैं। उनके वंश का यह आखिरी चिराग भी हादसे का शिकार हो गया। कृष्ण कुमार को मुखाग्नि देने वाला कोई नहीं रहा। जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार को मुखाग्नि देने के लिए सगे संबंधी आगे आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें