फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Training College: पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह में दो जवानों को लगे छर्रे

Sun, 04 Sep 2022 09:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों पीटीसी डरोह में इंटर क्लास कोर्स कार्यक्रम के तहत पुलिस कर्मचारियों के फाइरिंग टेस्ट चले हुए हैं। रविवार को फाइरिंग टेस्ट के दौरान रायफल साफ करते समय दो पुलिस जवानों को छर्रे लग गए, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
छर्रे(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में फायरिंग टेस्ट के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। टेस्ट के दौरान दो पुलिस कर्मचारी छर्रे लगने से घायल हो गए। दोनों घायल कर्मियों को टांडा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस थाना भवारना में इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों पीटीसी डरोह में इंटर क्लास कोर्स कार्यक्रम के तहत पुलिस कर्मचारियों के फाइरिंग टेस्ट चले हुए हैं। रविवार को फाइरिंग टेस्ट के दौरान रायफल साफ करते समय दो पुलिस जवानों को छर्रे लग गए, जिससे वे घायल हो गए। घायलों की पहचान पुलिस कर्मी भरत कुमार व एएसआई कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। घायलावस्था में दोनों कर्मचारियों को टांडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं इस संदर्भ में पुलिस थाना भवारना के एएसआई प्रीतम चंद ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें