फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दिन में दो बार दुर्घटनाग्रस्त हो गई बस, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 04 Oct 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी हमीरपुर की बस बुधवार को दिन में दो बार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान बस चालक और बीएससी तीसरे वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


घायल छात्रा की पहचान आरती शर्मा बीएससी तृतीय वर्ष के रूप में हुई है। घायल छात्रा को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाजू में फ्रेक्चर बताते हुए उपचार शुरू कर दिया।

बुधवार सुबह बड़ू स्थित हॉस्टल से छात्राएं बस में नेरी स्थित कॉलेज के लिए रवाना हुईं। कॉलेज प्रबंधन ने निजी बस ऑपरेटर से यह बस अटैच की हुई है। हॉस्टल से कुछ किलोमीटर दूरी तय करने के बाद यह बस गांव झनियारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में तीन दर्जन से अधिक छात्राएं सवार थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खराबी ठीक करने के बाद फिर पहाड़ी से नीचे गिर गई बस

इस हादसे में बीएससी तीसरे सेमेस्टर की छात्रा आरती शर्मा की बाजू में फ्रेक्चर हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद एक अन्य बस से छात्राओं को कॉलेज भेजा गया। जबकि खराब बस की मेकेनिक से मरम्मत करवाई गई।

शाम को मरम्मत के बाद बस दोबारा कॉलेज के लिए रवाना हुई। इस बस में छात्राओं को वापस हॉस्टल पहुंचाना था। लेकिन अमरोह चौक क्रॉस करने के बाद हर्बल गॉर्डन के पास बस में तकनीकी खराबी आने से पहाड़ी से नीचे गिर गई।

इसमें बस चालक को चोटें आईं। कॉलेज के विद्यार्थियों ने बताया कि यह बस बीते एक महीने से बार-बार खराब हो रही थी। सुबह को केवल एक छात्रा की बाजू टूटी। लेकिन अगर शाम को बस में छात्राएं सवार होतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

उधर, हमीरपुर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस के पास शाम छह बजे तक कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं महाविद्यालय के डीन डॉ. पीसी शर्मा का कहना है कि वह हमीरपुर से बाहर हैं। लेकिन बस हादसे की सूचना मिल चुकी है। कॉलेज आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें