फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन में यातायात व्यवस्था संभालेंगे 200 अतिरिक्त जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दाखिल नहीं होंगे सेब के ट्रक, शोघी मैहली बाईपास से होगा संचालन
विज्ञापन

शिमला पुलिस को मिली 8 रिजर्व
सेब नियंत्रण कक्षों पर 24 घंटे रहेगी तैनाती
ट्रक चालकों को आई कार्ड किए जाएंगे जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेब सीजन के दौरान 200 पुलिस जवान यातायात व्यवस्था संभालेंगे। यह तैनाती आम ट्रैफिक पुलिस कर्र्मियों के अतिरिक्त रहेगी।
पुलिस मुख्यालय की ओर से सेब सीजन के लिए शिमला पुलिस को 8 रिजर्व दी हैं। 15 जुलाई से पूरे सेब सीजन के दौरान संचालित होने वाले 5 नियंत्रण कक्षों पर 24 घंटे सातों दिन पुलिस जवान तैनात रहेंगे। ट्रक चालकों को आई कार्ड जारी होंगे। सीजन के दौरान सेब से लदे ट्रक शहर में दाखिल नहीं होेंगे। मैहली-शोघी बाईपास से होकर सेब के ट्रकों को रवाना किया जाएगा।
शिमला जिले में सेब सीजन शुरू हो गया है। इस साल सीजन सामान्य से करीब 15 दिन पहले शुरू हुआ है। सीजन के दौरान सेब के वाहन जाम में न फंसें और समय पर मंडियों में पहुंचे इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। जाम के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसका भी खास ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे चलेगी सीजन में यातायात व्यवस्था
ऊपरी शिमला से आने वाली सेब की गाड़ियों को छराबड़ा बैरियर पर नियंत्रित किया जाएगा। यहां गाड़ियों को टोकन जारी कर भट्ठाकुफर फल मंडी की ओर भेजा जाएगा। बिना टोकन गाड़ियां मंडी में दाखिल नहीं हाेंगी। सेब की लोडिंग के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रकों और ट्रालों को नियंत्रित तरीके से मंडी तक पहुंचाने की अनुमति दी जाएगी। ढली चौक से शनान तक वाहनाें की पार्किंग पर रोक रहेगी। मैहली में भी पुलिस का स्थायी नाका रहेगा। इस नाके पर तैनात कर्मी ट्रकों को शोघी बाईपास पर रवाना करेंगे।
नियंत्रण कक्षों पर जांचे जाएंगे दस्तावेज
सेब नियंत्रण कक्षों पर पुलिस के जवान ट्रकों के दस्तावेज जांचेंगे। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की जाएगी। दस्तावेजों की जांच के आधार पर ट्रक चालकों को आई कार्ड जारी होंगे। पूरे सीजन के दौरान इन्हीं आई कार्ड पर ट्रक चालक आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

सेब सीजन के लिए मुख्यालय से 8 रिजर्व मिल गई हैं। सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था के अलावा सेब नियंत्रण कक्षों पर पुलिस के लोग 24 घंटे 7 दिन तैनात रहेंगे।
छराबड़ा बैरियर से भट्ठाकुफर फल मंडी के लिए नियंत्रित तरीके से टोकन के साथ गाड़ियां भेजी जाएंगी ताकि जाम की समस्या पेश न आए।
- डॉ. मोनिका भटुंगूरू, पुलिस अधीक्षक शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें