फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन जिले में भारी बारिश से छह भवन ढहे, आधा दर्जन से अधिक खतरे की जद में

Tue, 11 Jul 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन जिले में तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। जल प्रलय में तीन लोग जान भी गवां चुके है। 
विज्ञापन
शामती में भूस्खलन से दो मकान ढहे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। जल प्रलय में तीन लोग जान भी गवां चुके है। जबकि, बद्दी में बहे एक व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार देर रात जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्रों में कुल छह भवन ढह गए हैं। जबकि, आधा दर्जन से अधिक भवन खतरे की जद में आ गए है। सोलन-राजगढ़ मुख्य मार्ग भी शामती के समीप एक बड़ी चट्टान के साथ मलबा आने के कारण बंद हो गया है। चट्टान की चपेट में दो भवन भी आए है। दो अन्य भवनों को खतरा बना हुआ है। भारी बारिश का यातायात व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। जिले के 85 से अधिक मुख्य और संपर्क मार्ग अभी भी बंद हैं। इन मार्गों की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मार्ग बंद होने से एचआरटीसी के सोलन, नालागढ़, परवाणू डिपो के 169 रूट भी बाधित हो गए है। 1100 से अधिक ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं। 90 फीसदी पेयजल योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। जिससे ग्रामीण समेत शहरी क्षेत्रों में लोगों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन

राजगढ़ मार्ग पर तीन भवन ढहे, चार भवनों को खतरा
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर तीन छोटे-बड़े भवन ढह गए हैं। शामती सांई मंदिर के समीप पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान मलबे के साथ मार्ग तक पहुंच गई। जिसकी चपेट में तीन भवन समेत सांई मंदिर का मुख्यद्वार भी आ गया है। यह मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो गया है। वहीं साथ लगते चार भवनों को भी खतरा बन गया है। यह घटना तड़के सुबह करीब तीन बजे पेश आई है। हालांकि, इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने पहले ही इन भवनों को खाली करवा दिया था। इसी मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप भी एक भवन ढहा है।


 

यहां भी भवनों को खतरा
धर्मपुर के साथ लगते गांधी ग्राम सिहाड़ी में तीन मकान ढह गए है। जिससे साथ लगते अन्य तीन भवनों को भी खतरा बन गया है। इन भवनों में दरारें भी आ गईं हैं। धर्मपुर बाजार में भी भूमि धंसाव के कारण दो मकानों में दरारें आईं है। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए खतरे की जद में आए सभी भवनों को खाली करवा दिया है। हालांकि, किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

बिजली और पानी के लिए तरसे लोग
जिला मुख्यालय समेत कसौली, धर्मपुर, कुनिहार, चायल के कुछ क्षेत्रों में अभी तक विद्युत और पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग की टीमें लोगों को राहत देने के लिए कार्य में जुटीं हुईं हैं।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से आई दिक्कतें
मुख्यालय को जोड़ने वाली अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बंद हैं। किसान अपने उत्पाद सब्जी मंडी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। प्रशासन की ओर से कुछ संपर्क मार्गों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। बाधित सभी मार्गों को बहाल करने में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें