फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में दो युवतियों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

Mon, 07 May 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अंब/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ऊना के गांव धुसाड़ा और बढ़ेड़ा में जहर खाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए। जहर खाने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि, दूसरी युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतका की पहचान प्रियंका उर्फ प्रिया पुत्री चरण दास निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। मिली जानकारी अनुसार अंब के धुसाड़ा में शनिवार देर रात प्रिया ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन युवती को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

दूसरा मामला बढेड़ा में सामने आया, जहां 23 वर्षीय युवती ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवती को ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

दोनों युवतियों ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें