फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू झड़प के मामले में दो एफआईआर, नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में दो और आरोपी पकड़े
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था, ड्यूटी में बाधा डालने पर सात पर कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला समरहिल के परिसर में मारपीट और पुलिस के कार्य में बाधा डालने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने नौ छात्रों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में 22 सितंबर को विधि विभाग के बाहर एक छात्र से मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस थाना बालुगंज में प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अखिल कुमार (21) निवासी जिला चंबा और आदित्य (23), निवासी जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है। वहीं 23 सितंबर को एचपीयू समरहिल में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें कमलेश निवासी करसोग जिला मंडी, प्रवेश निवासी शिलाई जिला सिरमौर, मुकेश और चमन निवासी चूराह जिला चंबा, आशीष निवासी ननखड़ी जिला शिमला, किशोर कुमार निवासी कुल्लू सदर तथा हैप्पी निवासी थुनाग जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उन्हें नियमानुसार थाना हवालात में रखा है और सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें