मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर डडौर के पास पिकअप की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों किसान एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। ये दोनों खेतों में काम करने के बाद घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर हादसा हो गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इनकी पहचान रवि पुत्र संतराम (25) और प्रेम सिंह पुत्र गवैणू राम निवासी चलखा भंगरोटू के रूप में हुई है।