कुमारसैन के अंतर्गत सैंज-लूहरी मार्ग पर एक आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में घायल एक युवती ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन अन्य भी घायल हुए हैं जिनका रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार में सवार युवक और युवतियां रामपुर से आनी की ओर जा रहे थे। इस दौरान सैंज-लूहरी मार्ग पर गनपत स्टोर के पास आल्टो कार (डीएल 9 सीएन 5092) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
इससे चालक नितिन कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार गांव सांगली, मोनिका (18) पुत्री ईश्वर सिंह गांव करसौली नरेण, राकेश (19) पुत्र राजू राम गांव करसौली नरेण और रेखा गांव देवठी घायल हो गए। हादसे में घायल रेखा ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कुमारसैन विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है।