बद्दी-बरोटीवाला में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना पिंजौर-बद्दी एनएच पर बद्दी टोल बैरियर के पास बलत पुल पर हुई। पंजाब के रोपड़ के ऊंचा खेड़ा निवासी सागर (22) अपने साथी राहुल के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। दोनों परवाणू अपने किसी दोस्त से मिलने आए हुए थे।
जैसे ही बद्दी टोल बैरियर के पास बलत पुल पर पहुंचे तो वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सागर के हेलमेट के कई टुकड़े हो गए। मौके पर खून पानी की तरह बह रहा था। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बद्दी से एंबुलेंस आई और बेहोश पड़े सागर को बद्दी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।