हिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस और एचएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अगले आदेश तक एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को राज्य बिजली बोर्ड के निदेशक वित्त एवं कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी को निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा विजय कुमार को चंबा मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक, विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर को एसडीएम सलूणी, एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा को एसडीएम सरकाघाट, संयुक्त सचिव राजस्व अनिल कुमार को संयुक्त सचिव शिक्षा, आरटीओ मंडी संजीत सिंह को एसडीएम मंडी, जिला राजस्व अधिकारी चंबा को एसडीएम चंबा, संयुक्त सचिव सूचना एवं जनसंपर्क पुष्पलता सिंघा को संयुक्त सचिव पीडब्ल्यूडी और अवर सचिव कृषि पूनम शर्मा को अवर सचिव हाउसिंग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।