फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बारिश आफत का सबब बनी हुई है। नदियां उफान पर हैं तो वहीं कई प्रमुख बाधित होने से जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। वीरवार को भारी बारिश से लगभग 60 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली अधिकतर संपर्क सड़कें हैं। एचआरटीसी के भी दो दर्जन से ज्यादा रूट बाधित हुए हैं।

कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में भारी बारिश से गिरे ल्हासे से स्कूल के तीन कमरे गिर गए। प्रदेश के कई क्षेत्रों में रिहाइशी मकानों में भी पानी घुसा है। कुल्लू में 300 भेडे़ बाढ़ में बह गईं। स्थानीय जिला प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है और हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सतलुज किनारे न जाने की चेतावनी

नेरचौक बाजार में एक नाले का पानी दुकानों और घरों में घुस गया। बिलासपुर में भी खूब बारिश हुई। लोगों को सतलुज के किनारे न जाने की चेतावनी दी गई है। ऊना में कई जगह घरों और दुकानों में पानी घुस गया।

पांगी मार्ग अवरूद्ध

टाहलीवाल के बाथड़ी इलाके में घरों-दुकानों में पानी घुसने से गुस्साए लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। ऊना में स्वां नदी और अन्य खड्डें उफान पर हैं। चंबा में तीसा और भरमौर क्षेत्र में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गए।

तीसा में भंजराड़ू-बैरागढ़-पांगी मार्ग बारिश के चलते अवरुद्ध पड़ा है। भरमौर उपमंडल को जोड़ने वाला चंबा-भरमौर मार्ग भी भूस्खलन के कारण सुबह दो घंटे बंद रहा।

कुल्लू जिले के नदी नाले उफान पर हैं। ब्यास और पार्वती का जलस्तर बढ़ गया है। प्रोजेक्टों के पास नदी-नालों के आसपास शेड बनाए मजदूरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

शाट नाला में 300 भेड़े बही

कुल्लू के शाट नाला के टॉप गुदरू थाच में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से सैकड़ों भेड़ बहने का दावा किया गया है। डढे़ई के  भेड़पालक पूर्ण चंद के अनुसार तेज बारिश के कारण आई बाढ़ में करीब 300 भेडे़ बह गईं हैं।

भारी बारिश से बंजार-छतरी, कुल्लू-पीज, भुंतर-भलाण, बंजार-जौरी तथा बंजार-देहुरी आदि सड़कें बंद हो गई हैं। सिरमौर में रेणुका-भवाई बलीच, रेणुका-सतौन और रेणुका खुड़ द्राबिल मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहे।

इसके अलावा एचआरटीसी की 10 बसे फंसी हुई है। भारी बारिश से वीरवार को गत्ताधार-पांवटा, गातू-पांवटा, रेणुका-रतुआ, रेणुका-कोटी, रेणुका भवाई ब्लीच, रेणुका-थनगा, रेणुका-घाटो मार्ग पर आवाजाही अवरूद्ध रही। सराहां-कोटा, सराहां-मेहंदोबाग तथा हरिपुरधार आदि मार्गों के बंद होने से यातायात सेवाएं बाधित रही। कई अन्य संपर्क मार्ग भी बारिश के कारण मलबा और पत्थर गिरने के कारण बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें