Two corna patient died and 142 New case
कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, 142 नए मामले
शिमला। आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत हो गई। जिले में 142 नए मामले सामने आए हैं। आईजीएमसी में ठियोग की रहने वाली 71 साल की महिला को 18 मई को दाखिल किया था।
महिला मरीज को डायबिटीज के अलावा कोविड निमोनिया भी था। इसके अलावा न्यू शिमला की रहने वाली 62 साल की महिला 20 मई से अस्पताल में दाखिल थी। महिला को भी डायबिटीज की बीमारी भी थी, गंभीर हालत के चलते दोनों महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई। शिमला शहर के संजौली से 7, मैहली, कंगनाधार, आईजीएमसी और डीडीयू से 3-3, छोटा शिमला, जाखू, कृष्णानगर, सेना अस्पताल व मशोबरा से दो-दो मामले आए हैं। इसके अलावा ऊपरी शिमला के कुमारसेन से 28, टिक्कर से 27, जुब्बल-कोटखाई से 13, नेरवा से 11, रामपुर और रोहड़ू से 8-8 मामले सामने आए हैं।