फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाते हुए बहे दो भाई

Thu, 31 Jul 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/नंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिले के नंगल क्षेत्र में नहर में नहाने उतरे दो भाईयों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक नंगल क्षेत्र के जांगला गांव में रात 9.30 बजे नहर के किनारे दो भाई कुलदीप, कुलविंद्र सिंह नहाने उतरे।
विज्ञापन


इस दौरान छोटे भाई का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। छोटे भाई को बहता देख बड़े भाई ने भी नहर में छलांग लगा दी।

बहाव तेज होने के चलते दोनों जांगला के पास नहर में बह गए। उधर, स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को देख शोर मचाया, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके।

दोनों भाइयों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया है। एसएचओ नंगल सतीश कुमार ने कहा कि अभी तक दोनों युवक नहीं मिले हैं। तलाश जारी है। पुलिस ने नंगल से गोताखोर बुलाए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना रात 9.30 बजे की है। गर्मी के कारण स्थानीय लोग मनाही के बावजूद अकसर रात को नहाने के लिए नहर में उतर जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें