हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली के तहत रेलवे पुल के पास देहर खड्ड में नहाने उतरे दो युवक डूब गए। इनकी पहचान निखिल कुमार (17) पुत्र राजिंद्र सिंह निवासी पलोहड़ा (जवाली) और रिषभ (17) पुत्र देसराज निवासी कैहरियां (जवाली) के रूप में हुई है। इनके शवों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार दोनों परिजनों को बिना बताए देहर खड्ड में नहाने गए थे। दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूब गए। खड्ड किनारे इनके कपड़े देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पानी में युवकों की तलाश शुरू की गई।