फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल मामले में दो और गिरफ्तार, महिला नेता ने कराई थी एफआईआर

Sun, 18 Aug 2019 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुल्लू जिले की एक महिला नेता के अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का नाम कश्मीर सिंह है, जो मंडी के रहने वाले हैं। एक ने इस वीडियो को व्हाट्सऐप पर शेयर किया तो दूसरे ने इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कुल 10 लोगों को नामजद किया था। एक आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष सात लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कश्मीर सिंह ने फेसबुक पर बेहद अश्लील पोस्ट डाली थी। उसे यह वीडियो दूसरे कश्मीर सिंह ने व्हाट्सऐप पर भेजा था। वीडियो और पोस्ट कुल्लू क्षेत्र की एक महिला से संबंधित है, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों कुल्लू जिले की एक महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आखिर में महिला की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करना संगीन अपराध है। इसके तहत सात साल तक की कैद तथा दस लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। कुल्लू मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें