फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की ट्विंकल बनीं मिस अखंड भारत, अमिताभ बच्चन को मानती हैं रोल मॉडल

Sun, 31 Mar 2019 05:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मिस अखंड भारत ट्विंकल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ट्विंकल सिंह मिस अखंड भारत की विजेता बन गई हैं। भारत को पुन: अखंड राष्ट्रीय बनाने के संदेश के साथ नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी ट्विंकल सिंह ने कई राज्यों की प्रतिभागियों को पछाड़कर ‘मिस अखंड भारत 2019’ का खिताब जीता। दिल्ली में अमन गांधी प्रोडक्शन बॉलीवुड कंपनी की ओर से आयोजित मिस अखंड भारत प्रतियोगिता की थीम ‘ब्यूटी फाइट फॉर कंट्री फर्स्ट बिद ग्रांट सेल्यूट टू पीएम ऑफ इंडिया नरेंद्र मोदी पर आधारित थी।

विज्ञापन


ट्विंकल ने बताया कि वह जिला सोलन के बद्दी शहर के बसंती बाग की निवासी हैं। उन्होंने दसवीं तक शिक्षा विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। पिता रवि भूषण सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। माता किरण सिंह गृहिणी हैं। बड़े भाई राहुल प्रकाश सिंह बैंक में कार्यरत जबकि छोटा भाई शिवम सिंह स्टूडेंट है। ट्विंकल सिंह अमिताभ बच्चन को रोल मॉडल मानती हैं।

वे बॉलीवुड जगत में लेडी अमिताभ बच्चन बनकर फिल्मों में केंद्रीय भूमिका निभाकर नाम कमाना चाहती हैं। मौजूदा समय में ट्विंकल चंडीगढ़ में एक कंपनी में मैनेजर पद पर हैं। इससे पहले ट्विंकल मिस भारत प्लैनेट 2017 रह चुकी हैं। ट्विंकल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता निर्देशक और मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड मिस नेहा चौधरी को देती हैं। उन्होंने कहा कि अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें