फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंग एरिया में शिकारियों पर 25 कर्मचारी रखेंगे नजर

Fri, 09 Nov 2018 11:52 AM IST
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पौंग एरिया में इस बार शिकारियों पर 25 कर्मचारी नजर रखेंगे। विभाग पर्यटन सीजन में इन कर्मचारियों को तैनात करेगा। शिकारियों के साथ विदेशी पक्षियों पर भी यह कर्मचारी नजर रखेंगे। पौंग एरिया में यह कर्मचारी पर्यटन सीजन में ही तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


पक्षी किसी कारण प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है। 15 नवंबर से पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पौंग एरिया में काफी संख्या में विदेशी पक्षी पहुंचते हैं।

विभाग ने इन पक्षियों की सुरक्षा के लिए 25 कर्मचारी तैनात करेगा। यह कर्मचारी उन क्षेत्रों में तैनात रहेंगे, जहां ज्यादा पक्षी होते हैं। विभाग द्वारा तैनात किए यह कर्मचारी खासकर शिकारियों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई शिकारी पौंग एरिया में पक्षियों का शिकार करता पाया गया तो यह कर्मचारी विभाग के अधिकारियों को जानकारी देंगे। इसके बाद विभाग द्वारा उक्त व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन कर्मचारियों को विभाग वेतन भी देगा। पौंग एरिया के साथ लगते क्षेत्रों से ही लोगों को एरिया में तैनात किया जाता है, क्योंकि यह लोग उस क्षेत्र से परिचित भी होते हैं। 

वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि पौंग एरिया मेें शिकारियों पर नजर रखने के लिए 25 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। पक्षियों को लेकर वह कोई भी ढील नहीं बरतना चाहते हैं। कृष्ण ने कहा कि इस बार पर्यटन सीजन में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें