फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में लगेंगे 12 नए उद्योग, इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 23 Oct 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 12 नए उद्योग स्थापित होंगे। कुल 377.45 करोड़ निवेश के इन औद्योगिक प्रस्तावों को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इन उद्योगों के धरातल पर उतरने से प्रदेश के 690 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


सोमवार को सिंगल विंडो की बैठक में दूध, लस्सी और मक्खन उत्पादन के लिए ऊना के श्यामपुरा के विजन फ्रे श एंड फ्र ोजन उद्योग स्थापित होगा। पालमपुर के राख में रवि एंटरप्राइजिज ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा।

इलेक्ट्रिकल पावर के निर्माण के लिए ऊना के बहछाला में एजी डॉटर्ज वेस्ट प्रोसेसिंग कंपनी इकाई लगाएगी। जैम और चटनी बनाने के लिए शिमला के कुमारसैन के बघारी में माई शिमला रूट प्लेयर्स उद्योग स्थापित करेगी।
विज्ञापन

सरकार ने कई उद्योगों के विस्तार को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

इन उद्योगों को स्थापित किया जाएगा

दवाइयां और प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने के लिए बद्दी के मलकुमाजरा में मैसर्ज मोरपन लैबोरेट्रीज, बद्दी के मानपुरा के आईटीसी को साबुन, शैंपू, शावर जैल, क्रीम, लोशन व परफ्यूम के निर्माण, सोलन के कौंडी में अलफ ा इंडिया यूनिट-2 को प्लास्टिक की बोतलें व कप निर्माण, पांवटा साहिब के गौंदपुर में एनएस इंडस्ट्रीज यूनिट-2 को गत्ते के बक्से और प्लास्टिक के डब्बे व अन्य सामान बनाने, बद्दी स्थित आरसीआई इंडस्ट्रीज व टेक्नालॉजी को तांबे की वस्तुओं के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई।

बद्दी-बरोटीवाला के बेटिड गांव के फ्रेंड्स एलोवायस को इनगट सिल्लियां बनाने, कालाअंब स्थित ओगली में मैसर्ज जसवाल मेटल को, बद्दी स्थित कथागांव में हिमालया कम्युनिकेशंस को एचडीपीई पाइप, ऑप्टिकल फाइबर केबल, जैलीयुक्त टेलिफ ोन तार निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई। बैठक में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, सचिव उद्योग मनोज कुमार, श्रम आयुक्त व निदेशक बीसी बडालिया, उद्योग निदेशक हंसराज शर्मा, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें