दवाइयां और प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने के लिए बद्दी के मलकुमाजरा में मैसर्ज मोरपन लैबोरेट्रीज, बद्दी के मानपुरा के आईटीसी को साबुन, शैंपू, शावर जैल, क्रीम, लोशन व परफ्यूम के निर्माण, सोलन के कौंडी में अलफ ा इंडिया यूनिट-2 को प्लास्टिक की बोतलें व कप निर्माण, पांवटा साहिब के गौंदपुर में एनएस इंडस्ट्रीज यूनिट-2 को गत्ते के बक्से और प्लास्टिक के डब्बे व अन्य सामान बनाने, बद्दी स्थित आरसीआई इंडस्ट्रीज व टेक्नालॉजी को तांबे की वस्तुओं के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई।
बद्दी-बरोटीवाला के बेटिड गांव के फ्रेंड्स एलोवायस को इनगट सिल्लियां बनाने, कालाअंब स्थित ओगली में मैसर्ज जसवाल मेटल को, बद्दी स्थित कथागांव में हिमालया कम्युनिकेशंस को एचडीपीई पाइप, ऑप्टिकल फाइबर केबल, जैलीयुक्त टेलिफ ोन तार निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई। बैठक में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, सचिव उद्योग मनोज कुमार, श्रम आयुक्त व निदेशक बीसी बडालिया, उद्योग निदेशक हंसराज शर्मा, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।