फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ओल्ड कॉलोनी और अणु कलां क्षेत्र में हाई वोल्टेज से जले टीवी-फ्रिज

Tue, 28 Mar 2023 07:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

अचानक हाई वोल्टेज आपूर्ति जैसे ही आई बिजली के उपकरणों से जोर-जोर के पटाखे होने की आवाज आने लगी। उसके बाद उपकरणों से धुआं निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
लाखों के उपकरण जले(सांकेतिक) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिजली मंडल हमीरपुर के तहत आने वाली ओल्ड कॉलोनी और इसके साथ लगते अणु कलां क्षेत्र में मंगलवार को बिजली के हाई वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में लाखों के उपकरण जल गए। अचानक हाई वोल्टेज आपूर्ति जैसे ही आई बिजली के उपकरणों से जोर-जोर के पटाखे होने की आवाज आने लगी।

विज्ञापन


उसके बाद उपकरणों से धुआं निकलना शुरू हो गया। इस दौरान करीब दर्जन भर घरों के टीवी और फ्रिज जलकर राख हो गए। स्थानीय निवासी यशपाल राणा और रामेश्वर ठाकुर आदि ने कहा कि उनके घरों में फ्रिज, टीवी और अन्य कई उपकरण जल गए।

शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी हाई वोल्टेज से नुकसान हुआ है। हमीरपुर बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राजन गुप्ता ने कहा कि 33 केवी लाइन में कोई फाल्ट आया था और उसी वजह से यह हाई वोल्टेज बिजली घरों तक पहुंच गई। फिलहाल कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर की चेकिंग के लिए भेज दिया गया है। हाई वोल्टेज आपूर्ति क्यों आई, इसके कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें