फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करों के खिलाफ टुटू वार्ड के लोग लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड में चिट्टा छोड़ो अभियान का आगाज
विज्ञापन

रेड जोन में शामिल है शहर का टुटू वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के टुटू वार्ड में पार्षद मोनिका भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को चिट्टा छोड़ो अभियान चलाया गया। इस अभियान में जतोग पुलिस चौकी के प्रभारी प्रकाश और टुटू की विभिन्न संस्थाओं के साथ स्थानीय जनता ने सहयोग किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों के सुझाव लिए और नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। वार्ड कार्यालय में सब इंस्पेक्टर प्रकाश ने लोगों को जानकारी दी कि टुटू वार्ड को चिट्टे के लिए रेड जोन घोषित किया है। ऐसे में लोगों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने लोगों को चिट्टे के प्रति जागरूक किया। पार्षद ने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य वार्ड को चिट्टा मुक्त बनाना है। अभियान में उपस्थित लोगों ने अपने वार्ड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जतोग चौकी के सब इंस्पेक्टर प्रकाश, एसटीएफ के एचएएसआई अशोक, कांस्टेबल प्रताप और कांस्टेबल अक्षित उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के प्रधान राजीव सूद और महासचिव देवेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान कैलाश अग्रवाल, कामनापूर्ण गौशाला के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी नारायण कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश और शिव शक्ति मंदिर के प्रधान दिनेश शर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मोक्ष धाम के प्रधान दीपक कुमार, सलाहकार अवतार सिंह, राजेश गोयल, अविनाश अग्रवाल, संगीत भरमोरिया और जोगेंद्र पाल सिंह भी उपस्थित थे। अंजलि, रेनू बाला, निर्मला, कॉलोनी से रजनी, वार्ड सदस्य बबली और अनु छाबड़ा सहित वार्ड की समस्त जनता ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें