फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन की टनल धंसी, कामगारों में दहशत का माहौल

Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कैंची मोड़ से मेहला के लिए बन रही फोरलेन की एक टनल धंस गई है। टनल धंसने से मुख्य टनल के साथ बनाई जा रही सुरंग का निर्माण कार्य बंद हो गया है।

विज्ञापन


कीरतपुर से नेरचौक तक बन रहे फोरलेन में यह टनल सबसे बड़ी है। इसकी लंबाई 1800 मीटर है। एक छोर कैंची मोड़ के पास है तो दूसरा मेहला के पास है। 

कंपनी मुख्य टनल के साथ एक अन्य सुरंग भी बना रही है ताकि अगर मुख्य टनल किसी कारणवश बंद हो जाए तो दूसरी सुरंग के सहारे ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाया जा सके। विकल्प के तौर पर बनाई जा रही सुरंग को मुख्य टनल से 300 मीटर बाद जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

विकल्प के तौर पर बनाई जा रही टनल मेहला के पास धंस गई है। धंसा हुआ हिस्सा करीब 30 फीट लंबा और गहरा है। हालांकि, टनल धंसने से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कामगारों में दहशत का माहौल है।

इससे पहले भी टिहरा टनल के धंसने से तीन मजदूर फंस गए थे। दो को तो बचा लिया गया था, लेकिन एक की मौत हो गई थी।

आईएल एंड एफएस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बृजेश गुप्ता ने कहा कि टनल के निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा। टनल धंसने का पता चलने से पहले इसे बंद करवा दिया गया था। कंपनी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें