फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत ट्रक चालक ने मंत्री की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Thu, 06 Jul 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी जा रहे वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की गाड़ी को तेजरफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। इसे कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने पकड़ा। घटना में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


मंत्री की गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी मंगलवार रात साढ़े नौ बजे पांगी जा रहे थे। उसी दौरान सिविल अस्पताल तीसा के पास एक तेजरफ्तार ट्रक ने मंत्री की गाड़ी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत था ट्रक चालक

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी - फोटो : File Photo
घटना के तुरंत बाद मंत्री के पीएसओ ने तीसा थाना में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था। उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वन मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पूरी तरह से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें