फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख में किया चार साल के मासूम का सौदा, सीसीटीवी फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 06 Jul 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून 
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मण चौक से अगवा किए चार साल के अंकित साहनी को ढाई लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया गया है। तीन दिन से भागदौड़ के बाद झज्जर में हाथ आए संदिग्ध से पूछताछ में यह सच सामने आया है। बच्चे की बरामदगी को लेकर टीम बिहार रवाना हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस के सामने बच्चे को सकुशल बरामद करने की चुनौती है। शहर के लक्ष्मण चौक निवासी सुरेश साहनी का चार साल का बेटा अंकित साहनी रविवार दोपहर दो बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था।

सीसीटीवी कैमरे में पड़ोसी युवक के बच्चे को साथ ले जाने की फुटेज आने के बाद गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम किया गया था। इसी बीच आरोपी ने फोन कर सुरेश को बच्चे को वापस देने के लिए हरिद्वार बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पुलिस टीम भी उसकी तलाश में कई घंटे जाल बिछाए रही, लेकिन वह नहीं आया। बाद में उसकी लोकेशन दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होकर हरियाणा के झज्जर तक मिली।

मंगलवार रात तक पुलिस को उम्मीद थी कि अपहरणकर्ता से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ एक संदिग्ध आया तो अपहरण की वजह का पता चला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अंकित साहनी को ढाई लाख रुपये में एक दंपति को बेचा गया है, जो उसे लेकर बिहार चला गया है। पुलिस टीम को बालक की बरामदगी के लिए बिहार भेजा गया है। उम्मीद जताई कि बृहस्पतिवार तक बालक को बरामद करने के साथ अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें