फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और एचआरटीसी ट्रेवलर में टक्कर, पांच घायल, चालक-परिचालक की हालत गंभीर

Tue, 21 Jan 2020 01:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुखाला(बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह-सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक और परिचालक को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। जबकि हादसे के बाद काफी समय तक हाईवे भी बंद रहा। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुखाला के पास एक एचआरटीसी ट्रेवलर बस व ट्रक के बीच में सीधी टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब सवा 9 बजे हुआ। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें एचआरटीसी ट्रेवलर जो धर्मशाला से शिमला जा रही थी के चालक अश्विनी कुमार उम्र 46 वर्ष की टांग फैक्चर हो गई।

जबकि परिचालक यशपाल उम्र 36 वर्ष को हेड इंजरी हो गई है। इस बस में चालक परिचालक सहित कुल 6 सवारियां थीं जिनमें से 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के एक दम बाद क्षेत्र के लोगों ने सभी सवारियों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकंड पहुंचाया जहां पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक व परिचालक की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हैं हादसे में घायल 

जबकि अन्य तीन विनय कुमार उम्र 21 वर्ष, नंद लाल उम्र 43 वर्ष और एक महिला नोरलां जामो  उम्र 33 वर्ष घायल हैं जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकंड में उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के बाद एक दम से यातायात बहाल करवा दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही नम्होल चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और अपनी जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक गलत साइड से आया जिसकी गति काफी ज्यादा थी। इस पर चालक ट्रक से अपना नियंत्रण खो बैठा और इसने इस ट्रेवलर को सीधी टक्कर मार दी! हालांकि ट्रेवलर चालक ने बस को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन ट्रक साइड में भी बस को सीधी टक्कर मार गया। 

हादसे में ड्राइवर अश्विनी पुत्र ओंकार चंद वार्ड नंबर-1 बीपीओ पुराना कांगड़ा, कंडक्टर  यशपाल पुत्र प्रताप चंद गांव डाकघर रजियाना 53 मील तहसील नगरोटा जिला कागंड़ा, विनय वर्मा पुत्र राजेश वर्मा गांव चियूगी डाकघर केलवी तहसील ठियोग जिला शिमला, नंद लाल पुत्र तारा राम गांव खारटी डाकघर जिया तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा, नोरलां जामो पत्नी पुने ज्ञान गांव और डाकघर रोपा तहसील पूह को जिला किन्नौर हादसे में घायल हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें