फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में अंतर-कॉलेज टूर्नामेंट के लिए ट्रायल 14 अगस्त से होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वेटलिफ्टिंग टीम के लिए पुरुष और महिला वर्ग के 27 अगस्त को होंगे ट्रायल
विज्ञापन

शूटिंग की टीम लिए ट्रायल 29 अगस्त को होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने सत्र 2026-27 के लिए अंतर-कॉलेज टूर्नामेंटों के लिए ट्रायल की घोषणा की है। यह ट्रायल 14 अगस्त से शुरू होंगे और विभिन्न खेलों के लिए आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर के नियमित छात्र इन ट्रायलों में भाग ले सकते हैं।

पहला ट्रायल 14 अगस्त को एक्सकंट्री (पुरुष और महिला) के लिए विश्वविद्यालय मैदान में होगा। इसके बाद 27 अगस्त को वेटलिफ्टिंग (पुरुष और महिला) के ट्रायल होंगे। शूटिंग के ट्रायल 29 अगस्त को निर्धारित किए हैं। सितंबर में वुशु, कबड्डी, वॉलीबाल, जूडो और टेबल-टेनिस के लिए ट्रायल होंगे। अक्तूबर में फुटबाल, खो-खो, हॉकी और कैनोइंग व कयाकिंग के ट्रायल होंगे। नवंबर में बास्केटबाल, बॉक्सिंग, हैंडबाल, शतरंज, बैटमिंटन और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे। दिसंबर में कुश्ती और ताइक्वांडो के ट्रायल के साथ प्रक्रिया समाप्त होगी। सभी ट्रायलों का समय दोपहर दो बजे रहेगा। पुरुष वर्ग के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन


महिला वर्ग के लिए विशेष आयोजन
महिला वर्ग के लिए भी कई खेलों के ट्रायल और टूर्नामेंट की घोषणा की गई है। वॉलीबाल के ट्रायल 26 सितंबर को होंगे जबकि टूर्नामेंट 6 से 8 अक्तूबर तक होगा। बैटमिंटन के ट्रायल भी 26 सितंबर को निर्धारित किए हैं। फुटबाल (महिला) के ट्रायल 7 नवंबर को और बास्केटबाल (महिला) के ट्रायल 10 नवंबर को होंगे। खो-खो, कबड्डी, बॉक्सिंग और क्रिकेट (महिला) के ट्रायल दिसंबर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन



छात्रों के लिए आवश्यक निर्देश
ट्रायल में शामिल होने वाले छात्रों को महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने होंगे। इन्हें दसवीं, बारहवीं और स्नातक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी लानी होगी। विभाग का पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य है। यह सभी दस्तावेज संबंधित विभाग के अध्यक्ष या निदेशक द्वारा सत्यापित होने चाहिए। सभी शिक्षण विभागों के अध्यक्षों और निदेशकों से छात्रों को इन ट्रायलों के बारे में सूचित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें