परिवहन निगम ने पिछले सप्ताह जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सड़कों से बर्फ पिघलने के बाद घाटी के बाहर बसें चलाने का निर्णय लिया है। सोमवार को निगम के केलांग डिपो की टीम ने केलांग और मनाली के लिए और मनाली से केलांग के लिए बस का ट्रायल किया। यह सफल रहा। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि सोमवार को केलांग और मनाली के मध्य आठ दिन बाद पुन: बस का ट्रायल किया गया है।