तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक का कहना है कि लीट के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया हो गई है और शेष बची सीटों की जानकारी भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
पिछले साल शुरू हुए मेक्ट्रोनिक्स कोर्स में बढ़ा रुझान
पिछले साल राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्निक चंबा में मेक्ट्रोनिक्स कोर्स शुरू किया गया था। कोर्स की ओर भी अभ्यर्थियों का रुझान बढ़ा है। पहले ही चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में कोर्स में मात्र 14 सीटें ही शेष बची हैं। इनमें 12 सीटें सामान्य और दो ईडब्ल्यूएस कोटे की हैं।