फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकटमोचन के स्मृति वन में पौधरोपण अभियान

Wed, 03 Sep 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर स्थित स्मृति वन में छह सितंबर को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एसडीएम शिमला ग्रामीण जीएस नेगी ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में लोग अपने परिजनों की याद में पौधे रोप सकेंगे।
विज्ञापन


पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक लोगों को पौधे जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा करेंगे।
विज्ञापन


पौधा लगाने की एवज में मंदिर कमेटी 3000 रुपये शुल्क लेगी। यह शुल्क मंदिर कमेटी के कोष में जमा होगा। मंदिर कमेटी ही पौधों का संरक्षण करेगी।

पौधा लगाने वाले और जिसकी याद में पौधा लगाया जाएगा, उसका नाम ट्री बैग पर अंकित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें