फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरकारों के उधार में फंसा मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू में आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड की सुविधा बंद, दो करोड़ से अधिक है देनदारी
विज्ञापन

मरीजों को जेब से खर्च करना पड़ रहा दवाइयों का पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल शिमला में मरीजों को हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में दोनों कार्ड से मिलने वाली सुविधाएं बंद हो गई हैं।
सबसे अधिक परेशानी अस्पताल में भर्ती मरीजों को हो रही है। इन मरीजों को भर्ती होने के बाद दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान बाजार से खरीदना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि उपचार के दौरान मरीजों की जेब का बोझ कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर और केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी लेकिन अब देनदारियों के कारण काफी दिक्कत आ गई है। दवा के वेंडरों के सरकार के पास दोनों योजनाओं के करीब दो करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। इसके अलावा वेंडरों की पेमेंट भी बाकी है। इस कारण वेंडर भी सामान उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। गंभीर रोगियों को अस्पताल में आने के बाद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने सरकार को पैसे जारी करने के लिए कई बार पत्राचार भी किया है, लेकिन अभी तक राशि जारी नहीं हो पाई है। इस कारण मरीजों का योजनाओं के जरिये उपचार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीडीयू में हड्डी रोग, सर्जरी, गायनी, नेत्र, शिशु रोग समेत अन्य विशेषज्ञ सेवाएं मरीजों को मिलती हैं। बीमारी गंभीर होने पर मरीजों को ऑपरेशन करवाने की सलाह भी दी जाती है। मरीज जब ऑपरेशन करवाने के लिए निर्धारित तिथि पर आते हैं तो उन्हें हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। इसके बाद सारा खर्च मरीजों और तीमारदारों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन



इनसेट


अस्पताल में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड नहीं चल रहे हैं। इस बारे में मरीजों को बताया जाता है। सरकार के साथ पत्राचार किया गया है और आग्रह किया गया है कि जल्द ही राशि जारी की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।


— लोकेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, डीडीयू जोनल अस्पताल शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें