कोषागार विभाग में कार्यरत हजारों अधिकारियों और कर्मियों के लिए राहत की खबर है। विभाग में अधिकारियों और कर्मियों को पदोन्नति के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पदोन्नति के समय एसीआर में अब देरी नही होगी। पदोन्नति के समय सबसे पहले ली जाने वाली एसीआर ऑनलाइन सरकार को कंप्यूटर पर मिल जाएगी।
कोषागार विभाग ने जून महीने से एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) को ऑनलाइन कर दिया है। प्रदेश एनआईसी ने इस संबंध में सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सिस्टम से अब एसीआर को विभागों के विभिन्न स्तर पर बैठे विभागीय अफसर नहीं दबा पाएंगे। यह भी संभव होगा कि जिस दिन एसीआर सरकार ने प्रमोशन के लिए मांगी, उसी दिन यह पलक झपकते ही मिलेगी।