पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग छात्राओं की तलाश शुरू की। पुलिस ने आस पास के क्षेत्र और शहर के बस अड्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। इसके साथ ही पुलिस ने आस पास के थानों में तीनों छात्राओं के लापता होने और इनकी फोटो भेज दी है। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लापता हुई तीनों लड़कियों की तलाश जारी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया कि आश्रम से तीन छात्राएं सुबह स्कूल गई लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बताया कि वह स्कूल नहीं पहुंची जिस पर इन तीनों लड़कियों की गुमशुदगी की शिकायत थाना बालुगंज में दी गई।