फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Bus Fare: महंगा हुआ सफर, 15 फीसदी बढ़ा सामान्य बस किराया, यहां जानें अब कितने रुपये चुकाने होंगे

Fri, 09 May 2025 09:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 पहाड़ी क्षेत्र के लिए सामान्य बसों में 20 और मैदानी क्षेत्रों के किराये में 31 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। एसी डीलक्स और सुपर लग्जरी वॉल्वो बसों का किराया भी बढ़ाया गया है। जानिए किस शहर के लिए अब कितना किराया देना पड़ेगा...
विज्ञापन
हिमाचल में बस किराया बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में बसों के न्यूनतम किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार ने लंबी दूरी के सामान्य किराये में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। पहाड़ी क्षेत्र के लिए सामान्य बसों में 20 और मैदानी क्षेत्रों के किराये में 31 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। एसी डीलक्स और सुपर लग्जरी वॉल्वो बसों का किराया भी बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने  इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और शुक्रवार से नई दरें लागू हो जाएंगी। राज्य में सामान्य किराया 22 जुलाई, 2020 के बाद बढ़ा है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, सीएम सुक्खू ने बुलाई आपात बैठक, ऊना के स्कूलों में अवकाश घोषित

Trending Videos

अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार साधारण बसों का मैदानी क्षेत्रों में सामान्य किराया 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से लिया जाएगा, जो पहले 2.19 रुपये था। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्रों में किराया 1.60 रुपये की दर से लिया जाएगा। इससे पहले यह किराया 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर था। वहीं, डीलक्स बसों के मैदानी क्षेत्र के किराये में 24 और पहाड़ी क्षेत्रों में 39 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने परिवहन निगम की आय बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। इससे पहले परिवहन निगम ने न्यूनतम किराया 5 से बढ़ाकर 10 रुपये किया था। अब लंबी दूरी का सामान्य किराया बढ़ा दिया गया है।

किस क्षेत्र के लिए अब कितना लगेगा अनुमानित किराया
स्टेशन                           अब              पहले
1. शिमला - धर्मशाला        615             535
2. शिमला - मंडी             382             333
3. शिमला - चंबा              977             850
4. शिमला - मनाली          701             610
5 शिमला- चंडीगढ़           285             242            
6 शिमला - दिल्ली            582             512

वॉल्वो
स्टेशन                       अब       पहले
1. शिमला - चंडीगढ़    488       425
2. शिमला - दिल्ली     1150     1000
3. शिमला - धर्मशाला  1071     932
विज्ञापन

स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड पर मिलती रहेगी छूट
निगम की बसों में सफर करने पर लोगों को स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड पर छूट पहले की ही तरह मिलती रहेगी। ग्रीन और सम्मान कार्ड पर 50 किलोमीटर के दायरे में छूट मिलती है। ग्रीन पर 25 और सम्मान कार्ड पर 30 प्रतिशत की छूट है। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट लंबी दूर का सफर करने पर मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें