एचआरटीसी में 1750 भर्तियां की जानी हैं। इसको लेकर भी मंत्री ने अफसरों से फीडबैक लिया। बता दें कि एचआरटीसी में 400 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिचालकों और आरएम और अन्य मेकेनिकल के पदों को भरने का मामला कर्मचारी चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। इन पदों को भरने की लिखित परीक्षा होगी, जबकि चालक के भर्ती परिवहन निगम अपने स्तर पर करेगा। -
प्रति बस को 220 किलोमीटर चलाने के निर्देश
बैठक में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रति बस को कम से कम 220 किलोमीटर चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन निगम की आय में इजाफा होगा। इसके अलावा बैठक में आरएम और डीएम से अतिरिक्त बसें चलाने के लिए भी सुझाव मांगे।
‘अफसर बहानेबाजी छोड़ दें, अब ऐसा नहीं चलेगा, मुझे काम चाहिए’, हेड आफिस की हालत बहुत खराब है। फील्ड में लोग काम कर रहे हैं, लेकिन हेड ऑफिस में अफसर सिर्फ बहानेबाजी कर रहे हैं। एक काम को लेकर 10 बार डिस्कशन करना पड़ता है। उसके बाद भी काम क्यों नहीं हो सकता। इसके बहाने गिनाए जाते हैं, काम कैसे हो सकता है इसका सुझाव कोई नहीं देता।’
होटल हाली डे होम में रिव्यू मीटिंग के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने अफसरों की जमकर क्लास ली। बैठक शुरू होते ही मंत्री बोले, फेस टू फेस मीटिंग होनी चाहिए और मंच से उतरकर राउंड टेबल मीटिंग करने के आदेश दिए। आननफानन में अफसरों ने खुद ही कुर्सियां और सोफे उठाकर आमने सामने लगाए। इसके बाद परिवहन मंत्री ने अफसरों को एक एक कर इंट्रोडक्शन देने के लिए कहा।
मंत्री ने होटल हॉलीडे होम में पार्किंग में रखा विशालकाय पतीला भी देखा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि तत्तापानी में रिकार्ड बनाने वाली खिचड़ी इसी पतीले में बनाई गई थी।