फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का पहला हाइटेक राज्य बना हिमाचल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल देश में मोबाइल टैबलेट के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं का डाटा जुटाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को शिमला में एक कार्यक्रम में प्रदेश सड़क दुर्घटना डाटा प्रबंधन प्रणाली शुरू की। इस एप्लीकेशन से लैस मोबाइल टैबलेट प्रदेश के सभी पुलिस जिलों के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न हितधारकों को सौंपे। बाली ने कहा कि सरकार दुर्घटना पीड़ितों के लिए अलग से कोष सृजित करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


यह परियोजना विश्व बैंक की ओर से वित्त पोषित राज्य सड़क परियोजना का भाग है। प्रदेश सड़क आधारभूत ढांचा एवं विकास निगम के माध्यम से सड़क सुरक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाली ब्रिटेन की कंपनी ‘टीआरएल लिमिटेड’ ने केरल की एक्सपीरियन टेक्नॉलॉजिज इंडिया के सहयोग से यह प्रणाली तैयार की है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने कहा कि यह प्रणाली लागू होने से सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा उपलब्ध होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

आईजी रेलवे एवं ट्रैफिक जहूर जैदी ने दी प्रेजेंटेशन

टीआरएल से संबंधित ब्रिटेन के सड़क दुर्घटना विशेषज्ञ मार्क फैल्ल ने सड़क सुरक्षा क्षेत्र में अपने अनुभव सबके साथ साझा किए। आईजी रेलवे एवं ट्रैफिक जहूर जैदी ने सड़क दुर्घटना डाटा प्रबंधन प्रणाली पर पावर प्वांइट प्रेजेंटेशन दी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता नरेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

हिंदी, अंग्रेजी भाषाओं में होगी एप्लीकेशन- पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना डाटा प्रबंधन प्रणाली बहुमूल्य जीवन की रक्षा के लिए कार्यान्वित की जा रही है। टीआरएल लिमिटेड के दल प्रमुख सुबु कमल ने कहा कि यह प्रणाली विश्व की अद्यतन प्रणालियों में से एक हैं। यह एप्लीकेशन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। बिना इंटरनेट सुविधा के भी कार्य करती है।
विज्ञापन

कैबिनेट और सब जगह बोल रहा हूं, कोई सुन नहीं रहा: बाली

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि वह कैबिनेट और सब जगहों पर बोल रहे हैं, मगर उनकी कोई सुन नहीं रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण नरेंद्र चौहान की ओर इशारा कर बाली बोले - नरेंद्र भाई! आप मुझे सुनो। ये सड़कों की खुदाई बंद करवाओ। दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण सड़कों के किनारे पाइपें दबाना ही है।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस बारे में अधिकारियों पर तल्खी दिखाई। मौका था शिमला में सड़क दुर्घटना डाटा प्रबंधन प्रणाली से संबंधित मोबाइल एप्लीकेशल को लांच करने का। बाली ने अपने संबोधन में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी को कहा कि अस्पतालों में सड़क हादसों के घायलों के इलाज के लिए भी उचित प्रबंध होना चाहिए।

इसके लिए स्थानीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जाना चाहिए। बाली ने पुलिस महानिदेशक संजय कुमार को कहा- डीजीपी साहब! हमने अपने इंटरसेप्टर को काम करते हुए नहीं देखा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने ये इंटरसेप्टर पुलिस को दिए हैं। इन्हें ठीक करवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें