फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी ने फेसबुक पर सुनीं समस्याएं, लोगों ने लगाई सवालों की झड़ी

Thu, 01 Jun 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली फेसबुक पर लोगों की समस्याओं को सुनते नजर आए। बाली के आन लाइन होने पर लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी। किसी ने अपने क्षेत्र के लिए बस चलाने की मांग की तो किसी ने बस स्टैंड के विस्तार को लेकर सवाल पूछे। मंत्री का लाइव सांय 5.12 बजे शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक फेसबुक पर वह लोगों की समस्याओं को निपटाते नजर आए। 
विज्ञापन


फेसबुक पर लोगों ने परिवहन मंत्री से 300 के करीब समस्या रखी। रितिका का सवाल कि प्रदेश में प्राइवेट नंबरों पर टैक्सियां चलाई जा रही है। इस पर परिवहन मंत्री ने भरोसा दिया कि लिखित तौर पर अपनी शिकायत भेजे। कार्रवाई होगी। मेघराज ने करसोग बस स्टैंट के विस्तार को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का विस्तार कब होगा।
विज्ञापन

मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन, अधिकारियों को भी दिए निर्देश

बाली ने कहा कि स्थानीय विधायक को इस बारे में पुलिस थाना के समीप स्थान उपलब्ध करवाने को कहा है। जैसे ही ही जगह उपलब्ध होगी बस स्टैंड के विस्तार का कार्य आरंभ किया जाएगा। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। रोबिन ने पावंटा से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू करने की मांग रखी। इस पर बाली ने कहा कि दिल्ली और अमृतसर के लिए बस सेवा आरंभ की गई थी।

यात्री न होने के कारण इस बस सेवा का बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यहां से टैंपो ट्रैवलर दिल्ली के लिए चलाई गई है। इस दौरान लोगों ने मशीनों द्वारा डिजिटल राशन कार्ड न उठाए जाने को लेकर शिकयत की। इस पर बाली ने कहा कि अभी कुछ खामियां है, जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा। इस बारे में केंद्र से भी मामला उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें