परिवहन मंत्री जीएस बाली फेसबुक पर लोगों की समस्याओं को सुनते नजर आए। बाली के आन लाइन होने पर लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी। किसी ने अपने क्षेत्र के लिए बस चलाने की मांग की तो किसी ने बस स्टैंड के विस्तार को लेकर सवाल पूछे। मंत्री का लाइव सांय 5.12 बजे शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक फेसबुक पर वह लोगों की समस्याओं को निपटाते नजर आए।
फेसबुक पर लोगों ने परिवहन मंत्री से 300 के करीब समस्या रखी। रितिका का सवाल कि प्रदेश में प्राइवेट नंबरों पर टैक्सियां चलाई जा रही है। इस पर परिवहन मंत्री ने भरोसा दिया कि लिखित तौर पर अपनी शिकायत भेजे। कार्रवाई होगी। मेघराज ने करसोग बस स्टैंट के विस्तार को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का विस्तार कब होगा।