वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री की ओर से तबादलों को लेकर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार किया है। कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेता जो स्वयं मंत्री रह चुके हैं, वह तबादलों जैसे मामलों पर बेवजह बोल रहे हैं।
जबकि तबादले बेहतर कार्य के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तथा कार्यालयों के सुचारु संचालन का हिस्सा हैं। वन मंत्री ने कहा कि विपक्ष निराधार आलोचना में शामिल है और छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहा है।
यह दर्शाता है कि विपक्ष के पास वर्तमान सरकार के खिलाफ बोलने के लिए रचनात्मक कुछ भी नहीं है। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित है और लोगों के बेहतर कल्याण के लिए ईमानदार प्रयास किए जा रहे हैं।
हैरानी जताई कि सरकार परिवहन व्यवस्था व सड़क दुर्घटनाओं को लेकर काफी गंभीर है। मामले का पता लगाने व प्रभावी कदम उठाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है।