हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात तहसीलदारों के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। इनमें अप्रूव शर्मा, हीरालाल, कुलताज, शिखा, प्रवीण कुमार, गिरीराज और अभिषेक चौहान शामिल हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रदेश सरकार ने तहसीलदारों के तबादले किए थे।