फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una Trains: कम गति से दौड़ेंगी ऊना आने वाली ट्रेनें, वंदे भारत की 45 किमी प्रति घंटा रहेगी रफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 10:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मोरिंडा, रोपड़ से लेकर ऊना-दौलतपुर चौक तक के स्टेशनों के बीच ट्रेनों की गति सीमा कम रखने के लिए रेलवे बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ऊना में पैसेंजर ट्रेन(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें फिलहाल धीमी गति से दौड़ेंगी। बारिश के कारण धंसे रेलवे ट्रैक की मरम्मत के बावजूद रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाया है। मोरिंडा, रोपड़ से लेकर ऊना-दौलतपुर चौक तक के स्टेशनों के बीच ट्रेनों की गति सीमा कम रखने के लिए रेलवे बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसे में वंदे भारत सहित चल रहीं अन्य ट्रेनें भी कम गति से ऊना से लेकर मोरिंडा, रोपड़ के बीच आवागमन कर रही हैं। इससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से रेलवे स्टेशनों पर देरी से पहुंच रहीं हैं। यात्रियों को एक से दो घंटे तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को भी कुछ ऐसे हालात के बीच ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। सामान्य दिनों में वंदे भारत 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। लेकिन इन दिनों ट्रेन को दौलतपुर चौक से लेकर मोरिंडा के बीच करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। इसी प्रकार ऊना से चल रही साबरमती एक्सप्रेस और दौलतपुर चौक अंबाला ट्रेन भी कम गति से ही गंतव्य की ओर आवागमन कर रही है। जबकि मोरिंडा से आगे जाकर वंदे भारत ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दिल्ली तक पहुंच रही है।

मंगलवार रात्रि से बहाल हुई हिमाचल एक्सप्रेस बरसात में ट्रैक प्रभावित होने के चलते रद्द हुई ट्रेनों में से एक हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन को भी बहाल कर दिया गया है। दिल्ली के लिए रात्रि सफर का लाभ यात्रीगण इस ट्रेन से भी ले सकेंगे। बात करें तो जिले में ट्रेन सेवा धीरे धीरे पूरी क्षमता की ओर बहाली की दिशा में है।
विज्ञापन


हाल ही में बरसात के बीच ट्रैक काफी क्षतिग्रस्त हुआ। इसकी मरम्मत कर ली गई है। मोरिंडा से लेकर दौलतपुर चौक के बीच ट्रेनों की गति कम की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस कदम को उठाया गया है। मोरिंडा से आगे ट्रेने अपनी गति अनुसार दिल्ली और गंतव्य स्टेशनों तक आवागमन कर रही हैं।-रोहदाश सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें