फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने किया ठंडी वादियों का रुख, वीकेंड पर शिमला आने वाली ट्रेनें पैक

Fri, 03 May 2024 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

वीकेंड पर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक से बड़ी संख्या में पर्यटक हिल्सक्वीन शिमला पहुंच रहे हैं। पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर ज्यादा सैलानी रेलमार्ग से शिमला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी राज्यों में तपिश और लू से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक से बड़ी संख्या में पर्यटक हिल्सक्वीन शिमला पहुंच रहे हैं। पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर ज्यादा सैलानी रेलमार्ग से शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटन नगरी सैलानियों से गुलजार है। वहीं कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी ट्रेनें पैक हैं। रेलवे की ओर से सैलानियों की सुविधा के लिए सात ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सैलानियों की डिमांड पर रेलवे हॉलीडे स्पेशल, विशेष और चार्टर्ड ट्रेनें चला रहा है। इस वीकेंड पर सैलानियों ने चार ट्रेनें बुक करवाई हैं।

विज्ञापन

लोगों ने पहले ही शिमला आने के लिए बुकिंग करवा रखी है। अब वीकेंड पर शिमला आने के लिए लोगों को सीट नहीं मिल पाएगी। हिमालयन क्वीन में 38 वेटिंग, कालका-शिमला स्पेशल में 21 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस में 17 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस में 25 वेटिंग, शिवालिक डीलक्स में 20 वेटिंग, कालका-शिमला स्पेशल में 18 वेटिंग और कालका-शिमला एक्सप्रेस में 16 वेटिंग है। उधर, सैलानियों की डिमांड पर चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें वीरवार को बुकिंग पर सात डिब्बों वाली चार्टर्ड ट्रेन शिमला पहुंची। शुक्रवार सुबह 11:15 बजे शिमला से कालका के लिए रवाना हुई। शनिवार को कालका से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। सुबह 07:00 बजे यह ट्रेन शिमला स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार को शिमला से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 11:00 बजे शिमला से कालका के लिए रवाना होगी। कालका से शिमला के लिए चल रहीं सात ट्रेनेंटूरिस्ट सीजन में रेलवे कालका-शिमला रेलमार्ग पर सात ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457 ट्रेन, कालका-शिमला स्पेशल 04506 ट्रेन, शिवालिक डीलक्स 52451 ट्रेन, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 ट्रेन, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 ट्रेन, कालका-शिमला स्पेशल 04563 ट्रेन, हिमालयन क्वीन 52455 ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा बुकिंग पर रेलमोटर कार, चार्टर्ड और स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें