फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विश्व कप क्रिकेट मैचों के दौरान नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु देंगी सेवाएं

Tue, 03 Oct 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, योल(कांगड़ा)
विज्ञापन
गुरु द्रौणाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग योल की प्रशिक्षु नर्सें । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

 एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में सात से 28 अक्तूबर तक खेले जाने वाले क्रिकेट मैचों के लिए द्रोणाचार्य काॅलेज ऑफ नर्सिंग योल की प्रशिक्षु नर्सें सेवाएं देंगी। कॉलेज प्रबंधक ललित शर्मा ने बताया कि काॅलेज की 20 प्रशिक्षु नर्सों को इस कार्य के लिए चयनित किया गया है। ये नर्सें स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों के दौरान अपनी सेवाएं देंगी। इस दौरान स्टेडियम में जगह-जगह लगाए जाने वाले मेडिकल कैंपों पर ये नर्सें मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


बैजनाथ अस्पताल में 706 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
उपमंडलीय अस्पताल बैजनाथ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने किया। शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, हड्डी रोग, स्किन, आंख, ईएनटी और बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 706 लोगों की जांच की। किशोरी लाल ने सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जांच करवाने आए लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दरीणी स्कूल में एनएसएस कैंप शुरू
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा और एसएमसी प्रधान गगन ने किया। कार्यक्रम अधिकारी पंकज जम्वाल ने बताया कि कैंप तीन से नौ अक्तूबर तक चलेगा। इसमें स्कूल कैंपस की सफाई, रंग रोगन, गोद लिए वार्ड की साफ-सफाई सहित दरीणी अस्पताल का भ्रमण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान योग शिविर सहित अन्य गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें