हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के उड़न दस्ते ने प्राइवेट कॉलेज में शराब पीकर परीक्षा देने पहुंचे दो प्रशिक्षु इंजीनियरों का अनफेयर मिन्स केस (यूएमसी) बनाकर केंद्र से बाहर कर दिया। दोनों नशे में इतने धुत्त थे कि न बैठ पा रहे थे और न ही खड़े हो पा रहे थे।
उड़न दस्ते ने मेडिकल के लिए कहा तो उन्होंने तुरंत उनके पांव पकड़ लिए और माफी मांगने लगे। स्पेशल चांस के तहत परीक्षा देने पहुंचे थे लेकिन एक भी सवाल का जवाब नहीं लिख पाए। दोनों ने अपनी-अपनी आंसरशीट पर सिर्फ इतना लिखा कि - मैं बहुत गरीब हूं, प्लीज पास कर देना।