फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 8255 में ट्रेन का सफर, कुफरी और जाखू की करें सैर, ट्रिपल एच में ठहरें, एचपीटीडीसी ने किया करार

Wed, 11 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने संयुक्त रूप से काम करेंगे।
विज्ञापन
एचपीटीडीसी) और आईआरसीटीसी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने संयुक्त रूप से काम करेंगे। मंगलवार को शिमला में एचपीटीडीसी और आईआरसीटीसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर संयुक्त रूप से कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक टॉय ट्रेन पैकेज जारी किया गया। जल्द ही संयुक्त रूप से प्रदेश के धार्मिक स्थलों के लिए भी पैकेज जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि समझौते के तहत पर्यटकों को ऐसे अनुकूलित पर्यटन पैकेज उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें रेल यात्रा के साथ-साथ एचपीटीडीसी के होटलों में ठहरने और स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की सुविधा शामिल होगी। इससे पर्यटकों का समय बचेगा और उन्हें निजी संचालकों की तुलना में अधिक भरोसेमंद और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। 27 मार्च से लागू होने वाले शिमला टॉय ट्रेन वीकेंड पैकेज के तहत 2 रात और 3 दिन के पैकेज में कालका से शिमला तक का ऐतिहासिक टॉय ट्रेन सफर, कुफरी दर्शन, जाखू मंदिर और माल रोड का भ्रमण करवाया जाएगा। सैलानियों को पर्यटन विकास निगम के होटल हॉलीडे होम में ठहराया जाएगा। पैकेज की राशि 8,255 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरजोत सिंह संधू ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें